Get App

Silver Prices: चांदी की कीमतों में 2.8% की गिरावट, खरीदारी का मौका या अभी और घटेंगे दाम? जानें

Silver Prices: Silver Prices: चांदी की कीमतों में आज मंगलवार 17 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 73 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया और कीमत 75.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। फिर भी यह पिछले बंद भाव से लगभग 2.88 प्रतिशत नीचे रही

Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 9:40 AM
Silver Prices: चांदी की कीमतों में 2.8% की गिरावट, खरीदारी का मौका या अभी और घटेंगे दाम? जानें
Silver Prices: MCX पर सोमवार को चांदी का वायदा भाव 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ

Silver Prices: चांदी की कीमतों में आज मंगलवार 17 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 73 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया और कीमत 75.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। फिर भी यह पिछले बंद भाव से लगभग 2.88 प्रतिशत नीचे रही।

MCX पर क्या रहा हाल?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का वायदा भाव 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। यह पिछले बंद के मुकाबले 0.13 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है। फरवरी के पहले सप्ताह में चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक फिसल गई थी। उस समय ग्लोबल संकेतों, मुनाफावसूली और बढ़ती अस्थिरता का दबाव दिखा था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 16 फरवरी की शाम 6:30 बजे 1 किलो चांदी का मानक भाव 2,40,947 रुपये रहा। यह पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.61 प्रतिशत ऊपर था। इससे साफ है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव काफी तेज बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें