Silver Price Today: शुक्रवार को चांदी का भाव कम हुआ है। चांद कल की तुलना में 4000 रुपये तक सस्ती हुई है। इस हफ्ते लगातार चांदी का भाव कम हुआ है। 21 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,61,000 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में चांदी का भाव इसी रेट पर है। वहीं, चेन्नई में चांदी का रेट 169,000 रुपये प्रति किलो है। जानिये 21 नवंबर शुक्रवार को क्या रहा दाम।
लगातार सस्ती हो रही है चांदी
उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के भाव मे लगातार गिरावट आ रही है। ये लगातार चौथा दिन है जब चांदी सस्ती हुई है और एक हि दिन में चांदी का रेट 4000 रुपये तक कम हुआ है। बीते महीने चांदी का रेट 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था लेकिन अब इसमें बड़ा करेक्शन आ चुका है। चांदी का भाव 1,70,000 रुपये के नीचे आ गया है।
दिल्ली-मुंबई-चेन्नई में चांदी का रेट
शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को चांदी का रेट
इंडस्ट्री में बढ़ रही है चांदी की डिमांड
अब चांदी की मांग सिर्फ गहनों और पूजा के सामान तक सीमित नहीं रही है। आज मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और खासकर सोलर पैनल बनाने में चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इंडस्ट्री में बढ़ती जरूरत की वजह से चांदी की खपत पहले के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ी है।