Silver Price Today: शनिवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी कल की तुलना में 3000 रुपये तक महंगी हई है। इस हफ्ते लगातार चांदी का भाव लगातार कम हुआ है लेकिन आज शनिवार को इसमें तेजी आ गई है। 22 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,64,000 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में चांदी का भाव इसी रेट पर है। वहीं, चेन्नई में चांदी का रेट 1,72,000 रुपये प्रति किलो है। जानिये 22 नवंबर शनिवार को चांदी का रेट क्या रहा।
उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के भाव मे लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। चांदी का रेट 3000 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते महीने चांदी का रेट 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था लेकिन अब इसमें बड़ा करेक्शन आ चुका है। चांदी का भाव 1,70,000 रुपये के नीचे आ गया है।
दिल्ली-मुंबई-चेन्नई में चांदी का रेट
शनिवार 22 नवंबर 2025 को चांदी का रेट
इंडस्ट्री में बढ़ रही है चांदी की डिमांड
अब चांदी की मांग सिर्फ गहनों या पूजन की चीजों तक सीमित नहीं रह गई है। आज चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक मशीनों और सोलर पैनल बनाने में हो रहा है। इन इंडस्ट्री में चांदी एक ज़रूरी मेटल बन चुकी है। इसी वजह से चांदी की खपत पहले के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ी है और इसकी कीमतों पर भी सीधा असर दिख रहा है।