Get App

Silver Price Today: चांदी का भाव शनिवार को हुआ महंगा, जानिये 22 नवंबर का रेट

Silver Price Today: शनिवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी कल की तुलना में 3000 रुपये तक महंगी हई है। इस हफ्ते लगातार चांदी का भाव कम हुआ है लेकिन आज शनिवार को इसमें तेजी आ गई है

Sheetalअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 10:33 AM
Silver Price Today: चांदी का भाव शनिवार को हुआ महंगा, जानिये 22 नवंबर का रेट
Silver Price Today: चांदी का रेट आज शनिवार 22 नवंबर को महंगा हुआ है।

Silver Price Today: शनिवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी कल की तुलना में 3000 रुपये तक महंगी हई है। इस हफ्ते लगातार चांदी का भाव लगातार कम हुआ है लेकिन आज शनिवार को इसमें तेजी आ गई है। 22 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,64,000 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में चांदी का भाव इसी रेट पर है। वहीं, चेन्नई में चांदी का रेट 1,72,000 रुपये प्रति किलो है। जानिये 22 नवंबर शनिवार को चांदी का रेट क्या रहा।

चांदी हुई महंगी

उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के भाव मे लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। चांदी का रेट 3000 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते महीने चांदी का रेट 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था लेकिन अब इसमें बड़ा करेक्शन आ चुका है। चांदी का भाव 1,70,000 रुपये के नीचे आ गया है। 

दिल्ली-मुंबई-चेन्नई में चांदी का रेट

आज शनिवार 22 नवंबर को 2025 को दिल्ली में चांदी का रेट 1,64,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,72,000 रुपये पर है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में चांदी का दाम 8000 रुपये तक का अंतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें