Get App

Silver Price Today: दिवाली से पहले लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, दिल्ली से हैदराबाद तक देखें ताजा रेट लिस्ट

Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। 24 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में खरीदारी से पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अपने शहर में चांदी के ताजा भाव जरूर चेक कर लें

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 9:04 AM
Silver Price Today: दिवाली से पहले लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, दिल्ली से हैदराबाद तक देखें ताजा रेट लिस्ट
Silver Rate Today: चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले चेक करें आज की कीमत

अगर आप दिवाली से पहले सोना-चांदी लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को गिरावट का रुख देखने को मिला है। चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है। लेकिन शनिवार होने के चलते MCX और COMEX पर कारोबार बंद है, लेकिन देश के सर्राफा बाजारों में खरीद-बिक्री जारी है। ऐसे में अगर आप आज चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 10 ग्राम से लेकर 1 किलो चांदी के भाव की जानकारी दी गई है।

चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,900 रुपये घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका भाव 5,500 रुपये फिसलकर 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें