Get App

Silver Rate Today 3 September: खरीदारी से पहले जानें चांदी का भाव, दिल्ली समेत इन शहरों में आज इतना रेट

Silver Rate Today 3 September: चांदी खरीदने वालों के लिए आज बाजार से अहम खबर है। दिल्ली में चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई और दो दिनों में ₹10,000 प्रति किलो तक गिर गई। कीमत करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर सुबह हल्की तेजी दिखी। जानें आज आपके शहर में चांदी का भाव

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 9:15 AM
Silver Rate Today 3 September: खरीदारी से पहले जानें चांदी का भाव, दिल्ली समेत इन शहरों में आज इतना रेट
वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी करीब 1 फीसदी कमजोर रही।

Silver Rate Today 3 September: अगर आप चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज के भाव आपके लिए खास हो सकते हैं। दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है और महज दो दिनों में इसका भाव ₹10,000 प्रति किलो तक नीचे आ गया। कीमतों में इस गिरावट के बाद चांदी करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, वायदा बाजार में सुबह हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे चांदी की कीमतों को लेकर तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं है।

पश्चिम एशिया के तनाव से लेकर डॉलर की मजबूती तक, कई वैश्विक संकेत इस समय चांदी के बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या इसमें निवेश का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें।

दिल्ली में ₹10 हजार सस्ती हुई चांदी

बाजार खुलने से पहले उपलब्ध भाव के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमत घटकर ₹2,35,500 प्रति किलोग्राम हो गई है। इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं। लगातार दूसरे दिन आई गिरावट के बाद चांदी करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, अलग-अलग स्रोतों पर चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। बुलियन्स के अनुसार 999 फाइन चांदी का भाव ₹2,36,020 प्रति किलो है, जबकि गुडरिटर्न्स पर यह कीमत ₹2,45,000 प्रति किलो बताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें