Silver Price Today: चांदी के भाव में गिरावट के बाद आई तेजी, जानिये 4 फरवरी का सिल्वर रेट

Silver Price Today: 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव बढ़कर करीब 2,80,754 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 4.75 फीसदी ज्यादा रहा

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: सिल्वर में आज 4 फरवरी को तेजी आई है।

Silver Price Today: 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गया। ज्यादातर शहरो में चांदी का रेट 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव बढ़कर करीब 2,80,754 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 4.75 फीसदी ज्यादा रहा। हाल के भारी उतार-चढ़ाव के बाद यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत हुई। स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव $86.85 प्रति औंस तक पहुंच गया, जिसमें करीब 4.3 फीसदी की तेजी देखी गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर फिर से सेफ-हेवन खरीदारी बढ़ने से सोने के साथ-साथ चांदी को भी सपोर्ट मिला।

बड़ी गिरावट के बाद लौटी खरीदारी


Augmont Bullion की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में चांदी अपने ऊपरी स्तर से करीब 45 फीसदी तक टूट चुकी थी। इस बड़ी गिरावट के बाद उन निवेशकों की खरीदारी सामने आई, जो लंबे समय से सही मौके का इंतजार कर रहे थे। फिजिकल मार्केट में मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला।

ग्लोबल फैक्टर्स का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा Kevin Warsh को फेड का अगला चेयरमैन नामित किए जाने से डॉलर मजबूत हुआ है। वॉर्श को सख्त मौद्रिक नीति वाला माना जाता है। वहीं ट्रंप के ईरान से संभावित समझौते के बयान से भू-राजनीतिक तनाव कुछ कम हुआ है। इससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव आया, जिसका असर कीमती धातुओं की चाल पर भी दिखा।

रुपये की मजबूती से सीमित हो सकता है उछाल

US–India ट्रेड डील की खबरों से रुपया मजबूत हुआ है। USD/INR करीब 90.26 पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत रुपया और कम अनिश्चितता घरेलू बाजार में सोने-चांदी की तेजी को कुछ समय के लिए सीमित कर सकती है, क्योंकि इंपोर्ट लागत घट जाती है।

आगे क्या रणनीति अपनाएं

Augmont का मानना है कि चांदी अब $72–$87 प्रति औंस (करीब 2.25 लाख से 2.70 लाख रुपये प्रति किलो) के दायरे में कंसॉलिडेट कर सकती है। इस रेंज में गिरावट पर खरीदारी और तेजी पर मुनाफावसूली की रणनीति बेहतर मानी जा रही है।

शहरों में दाम लगभग एक जैसे

देश के बड़े शहरों में चांदी के रेट लगभग समान रहे। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च के कारण सिर्फ मामूली अंतर देखने को मिला।

आपके शहर में सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 3,20,000
मुंबई 3,20,000
अहमदाबाद 3,20,000
चेन्नई 3,20,000
कोलकाता 3,20,000
हैदराबाद 3,20,000
जयपुर 3,20,000
भोपाल 3,20,000
लखनऊ 3,20,000
चंडीगढ़ 3,20,000

Union Budget 2026: ओल्ड रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी सौगात, सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन लिमिट बढ़ेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।