Silver Price Today: 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गया। ज्यादातर शहरो में चांदी का रेट 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव बढ़कर करीब 2,80,754 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 4.75 फीसदी ज्यादा रहा। हाल के भारी उतार-चढ़ाव के बाद यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।
