Silver Price Today: देश और विदेश दोनों ही जगह हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 27 जुलाई को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 2% से ज़्यादा चढ़कर $60 प्रति औंस पर पहुंच गई, जो आठ महीने के सबसे निचले स्तर से ऊपर है। सोमवार को सुबह 10.30 बजे MCX सिल्वर सितंबर फ्यूचर्स 1.05 % यानी 2325 रुपये से बढ़कर ₹2,24,555 प्रति किलोग्राम पर आ गई। , जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,138 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
