Silver Rate Today: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। धनतेरस से पहले चांदी के भाव में बड़ा करेक्शन आया है। गुरुवार की तुलना में आज 17 अक्टूबर को चांदी का रेट 4,000 रुपये तक कम हुआ है। चांदी की कीमत में एक ही दिन में बड़ी गिरावट आई है। चेन्नई में अभी भी चांदी का रेट 2 लाख रुपये के ऊपर है। वहीं, दिल्ली में एक किलो चांदी का रेट 1,85,000 रुपये पर है। ऐसे में अगर आप दिवाली और धनतेरस में चांदी की मूर्ति या बर्तन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये अच्छा समय हो सकता है क्योंकि त्योहार से पहले सोना-चांदी दोनों की कीमतों में थोड़ा करेक्शन आया है।
दुनिया भर में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और सोलर पैनल बनाने में अब चांदी का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। कुल मांग में से लगभग 60 से 70 प्रतिशत चांदी की जरूरत इंडस्ट्री से ही आती है।
आज 16 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,85,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,03,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 18,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई में चांदी का रेट अभी भी 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर है। आज चांदी के दाम में कल की तुलना में 4000 रुपये की गिरावट आई है।
1 किलोग्राम चांदी का रेट - गुरुवार 16 अक्टूबर 2015