Silver Price Today: चांदी की बिकवाली की दबाव जारी है। 16 नवंबर की सुबह चांदी 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 2.96% लुढ़क कर यानी 5220 रुपये गिरावट के बाद 1,71,089 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,76,309 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
