Get App

Silver Price Today: चांदी के दाम और गिरे, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.15% लुढ़ककर यानी 234 रुपये गिरकर 1,60,500 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 160734 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 10:01 AM
Silver Price Today: चांदी के दाम और गिरे, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार तेज हो रही है।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार तेज हो रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत टूटकर 1,64,500 रुपये प्रति किलो रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 1,80,000 रुपये किलो हो गई। इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.15% लुढ़ककर यानी 234 रुपये गिरकर 1,60,500 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 160734 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को करीब 9000 रुपये की गिरावट हुई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.84% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3710.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.79% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 44.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 19 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें