Get App

Silver Price Today: चांदी में जारी है लगातार तेजी, जानिये शुक्रवार 26 दिसंबर का सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज शुक्रवार को चांदी के भाव में 100 रुपये की तेजी आई है। बीते 5 दिनों में चांदी का रेट 20,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। चांदी का दाम दिल्ली में 2,34,100 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:29 AM
Silver Price Today: चांदी में जारी है लगातार तेजी, जानिये शुक्रवार 26 दिसंबर का सिल्वर रेट
Silver Rate Today: 26 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़त के साथ खुला।

Silver Price Today: चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज शुक्रवार को चांदी के भाव में 100 रुपये की तेजी आई है। बीते 5 दिनों में चांदी का रेट 20,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। चांदी का दाम दिल्ली में 2,34,100 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,45,100 रुपये पर पहुंच गया है। यहां जानिये देश के बड़े शहरों में 26 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव क्या रहा।

पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम तेजी से चढ़े हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह बाजार में चांदी की कमी और मांग का लगातार बढ़ना है। अब लोग चांदी को सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं, बल्कि सुरक्षित निवेश मानकर भी खरीद रहे हैं। सिल्वर ETF में निवेश बढ़ रहा है, जिससे मांग और मजबूत हुई है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद और चीन की ओर से 2026 के बाद चांदी के निर्यात पर रोक लगने की आशंका ने भी कीमतों को सहारा दिया है।

रिटर्न के मामले में चांदी ने इस साल सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। 2025 में जहां सोना करीब 65 फीसदी चढ़ा, वहीं चांदी में 120 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी इंडस्ट्री में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। जब मांग बढ़ती रहे और सप्लाई सीमित हो, तो दाम ऊपर जाना तय होता है। यही वजह है कि फिलहाल चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

 

शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें