Get App

Silver Price Today: चांदी की कीमतें धड़ाम, भाव 2 लाख रुपये से नीचे फिसला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड गिरकर 4100 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। चांदी भी गिरकर 54 डॉलर प्रति औंस से नीचे चल रही है। भारत में कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सिल्वर फ्यूचर्स 2.05 फीसदी यानी करीब 4,184 रुपये गिरकर 1,95,415 रुपये प्रति किलोग्राम था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 1:39 PM
Silver Price Today: चांदी की कीमतें धड़ाम, भाव 2 लाख रुपये से नीचे फिसला
इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गई थी। चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड गिरकर 4100 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। चांदी भी गिरकर 54 डॉलर प्रति औंस से नीचे चल रही है। इधर, भारत में भी गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट आई है। इसकी बड़ी वजह क्रूड की कीमतों में उछाल है। 23 अक्तूबर को ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4100 डॉलर से नीचे आया सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,019 प्रति औंस पर चल रहा था, जबकि स्पॉट सिल्वर 53.92 डॉलर प्रति औंस था। भारत में कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सिल्वर फ्यूचर्स 2.05 फीसदी यानी करीब 4,184 रुपये गिरकर 1,95,415 रुपये प्रति किलोग्राम था। लंबे समय बाद सिल्वर फ्यूचर्स 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आया है। एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 0.51 फीसदी गिरकर 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में 3.6 फीसदी की गिरावट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें