Silver Price Today: चांदी की कीमतें हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Silver Price Today: भारत में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी चांदी में दबाव देखने को मिला था। वहीं आज यानी 30 सितंबर को भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की चमक बढ़ी या हुई सस्ती? जानें आज का सिल्वर रेट

Silver Price Today: भारत में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी चांदी में दबाव देखने को मिला था। वहीं आज यानी 30 सितंबर को भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.11% घटकर यानी 250 रुपये गिरावट के साथ 2,25,200 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

दिल्ली में चांदी की कीमत (सभी टैक्स समेत) 2.32 लाख रुपये प्रति किलो पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं बुलियन के मुताबिक चांदी की कीमत 2,25,300 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 61.95 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रही है।

बता दें कि मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2023-2024 में कीमतें लगभग ₹78,600 प्रति किलोग्राम थीं, जो सितंबर 2026 में बढ़कर ₹240,000 प्रति किलोग्राम से ज़्यादा हो गई।


दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,39,900
मुंबई ₹2,39,900
कोलकाता ₹2,39,900
चेन्नई ₹2,39,900
लखनऊ ₹2,39,900
पटना ₹2,39,900
जयपुर ₹2,39,900
अहमदाबाद ₹2,39,900
पुणे ₹2,39,900
बेंगलुरु ₹2,39,900
हैदराबाद ₹2,39,900
भोपाल ₹2,39,900
चंडीगढ़ ₹2,39,900
नोएडा ₹2,39,900
गुरुग्राम ₹2,39,900

कहां रखें नजर

बुधवार का दिन ट्रेंड पलटने (रिवर्सल) की पुष्टि करने वाला होगा और उसी दिन PCE रिपोर्ट भी आएगी। इसके बाद पेरोल डेटा आएगा। मंगलवार को खरीदारी करने वालों को और लोगों का साथ चाहिए और उन्हें जल्द ही खुद को साबित करना होगा।

सेलर्स ने चांदी की कीमत को $60.30 तक गिरा दिया था, लेकिन मंगलवार देर रात बायर्स ने इसे वापस $60.84 के ऊपर पहुँचा दिया। बुधवार को उन्हें इसी लेवल को बनाए रखना होगा। मंगलवार का $61.45 का हाई (उच्चतम स्तर) वह पहला प्राइस लेवल है जिसे बायर्स को बुधवार को पार करना होगा। इसके बाद, उन्हें $62.98 और फिर 50-दिन के मूविंग एवरेज का सामना करना होगा।

बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें ग्लोबल आर्थिक घटनाक्रम, करेंसी में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के अनुसार बदल रही हैं, इसलिए ग्राहक भारत के प्रमुख शहरों में रोज़ाना बुलियन की कीमतों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।