Silver Price Today: गुरुवार को चांदी में रही तेजी, जानिये 27 नवंबर का सिल्वर रेट

Silver Price Today: हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार 27 नवंबर को चांदी के भाव में तेजी रही। कल की तुलना में आज चांदी का भाव 2000 रुपये चढ़ा है। दिल्ली में चांदी का रेट 1,69,100 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 9:25 AM
Silver Rate: 27 नवंबर को चांदी महंगी हुई है।

Silver Price Today: हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार 27 नवंबर को चांदी के भाव में तेजी रही। कल की तुलना में आज चांदी का भाव 2000 रुपये चढ़ा है। दिल्ली में चांदी का रेट 1,69,100 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है। चेन्नई में सिल्वर रेट 1,69,000 रुपये पर है। यहां जाने मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में चांदी का आज का रेट क्या रहा।

चांदी का दाम हुआ महंगा

उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी, बिहार, दिल्ली और साथ ही मुंबई, चेन्नई व हैदराबाद में पिछले दिनों चांदी के दाम लगातार नीचे जा रहे थे। लेकिन अब यह गिरावट रुकती हुई लग रही है। पिछले महीने चांदी का भाव एक समय 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, फिर धीरे-धीरे काफी कम हो गया। अभी भी कीमतें उस पुराने ऊंचे स्तर तक नहीं पहुंची हैं।


देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट में आई तेजी

आज गुरुवार 27 नवंबर 2025 को दिल्ली में चांदी का रेट 1,69,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में इसमें 2000 रुपये की तेजी आई है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,76,100 रुपये पर है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में चांदी के दाम में 7000 रुपये फर्क है।

गुरुवार 27  नवंबर 2025 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,69,100
मुंबई 1,69,100
अहमदाबाद 1,69,100
चेन्नई 1,76,100
कोलकाता 1,69,100
गुरुग्राम 1,69,100
लखनऊ 1,69,100
बेंगलुरु 1,69,100
जयपुर 1,69,100
पटना 1,69,100
भुवनेश्वर 1,69,100
हैदराबाद 1,76,100

इंडस्ट्री में बढ़ी चांदी की डिमांड

अब चांदी सिर्फ गहने या पूजा की चीजों तक सीमित नहीं रही है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सोलर पैनल जैसे कई जरूरी प्रोडक्ट बनाने में भी चांदी की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इन इंडस्ट्रीज में चांदी एक अहम मेटल बन चुकी है, इसलिए इसकी मांग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। जब मांग बढ़ती है तो कीमतें भी ऊपर जाती हैं, यही वजह है कि चांदी अब पहले के मुकाबले काफी महंगी होती जा रही है।

Gold Price Today: सोने में लगातार दूसरे दिन उछाल, वेडिंग सीजन से बढ़ी चमक; ये है लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।