Silver Rate Today: चांदी का रेट पीक से 50000 रुपये हुआ कम, ये रहा गुरुवार 30अक्टूबर का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि ये टेंपरेरी करेक्शन है और आगे सोने-चांदी के भाव में गिरावट आएगी। आज चांदी का भाव 1000 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 1:53 PM
Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई फिर गिरावट।

Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि ये टेंपरेरी करेक्शन है और आगे सोने-चांदी के भाव में गिरावट आएगी। आज चांदी का भाव 1000 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, कल सुबह सोने का भाव गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में तेजी आई थी। आज गुरुवार 30 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,51,000 रुपये  पर रहा। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,65,000 रुपये पर रहा। ग्राहकों को बता दें कि बीते 10 दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में चांदी का रेट अपने पीक से करीब 50,000 रुपये तक गिर चुका है।

चांदी हो रही है सस्ती

त्योहारों के दौरान हुई भारी खरीदारी के बाद अब सोने और चांदी की मांग में थोड़ी कमी आई है, जिससे इनके दाम नीचे आ गए हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच चल रही सकारात्मक बातचीत के चलते निवेशक इन मेटल को सेफ हेवन माना जा रहा है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है, क्योंकि इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती जरूरत आगे चलकर इसके दाम फिर से बढ़ा सकती है।


क्यों सस्ती हो रही है चांदी?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा खरीदारी के बाद अब डिमांड घट गई है। साथ ही, अमेरिका-चीन की बातचीत के बीच भी सेफ के हेवल के तौर पर सोने-चांदी की डिमांड कम हुई है। हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि यह गिरावट टेंपरेरी है और आने वाले दिनों में इंडस्ट्रियल और घरेली मांग के चलते चांदी फिर से तेजी आएगी।

 

चांदी का रेट

आज 30 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,51,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,65,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 14,000 रुपये का अंतर है।

1 किलोग्राम चांदी का रेट - गुरुवार 30 अक्टूबर 2025

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,51,000
मुंबई 1,51,000
अहमदाबाद 1,51,000
चेन्नई 1,65,000
कोलकाता 1,51,000
गुरुग्राम 1,51,000
लखनऊ 1,51,000
बेंगलुरु 1,51,000
जयपुर 1,51,000
पटना 1,51,000
भुवनेश्वर 1,51,000
हैदराबाद 1,65,000

इंडल्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड

आज के समय में चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहले इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में होता था, लेकिन अब यह मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल जैसे लेटेस्ट इक्विपमेंट में भी काम आती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। अब करीब 60 से 70 फीसदी चांदी इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं।

Gold Rate Today: त्योहार के बाद भी सोने-चांदी के रेट में जारी है गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।