Get App

Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, दिल्ली-यूपी-बिहार में मंगलवार 19 मई को इतना सस्ता हो गया सिल्वर

Silver Price Today: आज मंगलवार 19 मई को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में आज सुबह चांदी का भाव 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। देश के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 19, 2026 पर 10:31 AM
Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, दिल्ली-यूपी-बिहार में मंगलवार 19 मई को इतना सस्ता हो गया सिल्वर
Silver Rate Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Silver Price Today: आज मंगलवार 19 मई को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में आज सुबह चांदी का भाव 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। देश के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,859 रुपये पर आ गया है। अगर आप भी आज चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में क्या रहा चांदी का रेट।

सोने और चांदी की कीमतों में 19 मई को हल्की तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की तरफ बढ़ा। हालांकि डॉलर मजबूत होने से कीमतों में ज्यादा बढ़त नहीं हो पाई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.02 फीसदी बढ़कर 4,558.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.28 फीसदी गिरकर 77.22 डॉलर प्रति औंस रही।

घरेलू बाजार में MCX पर 24 कैरेट सोना सोमवार को 1,57,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पहले कॉमेक्स गोल्ड 4,500 डॉलर के करीब फिसला, जिससे MCX गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटकर 1,57,500 रुपये तक पहुंच गया। बाद में निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से कीमतों में रिकवरी आई और सोना फिर 1,59,300 रुपये के करीब पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें