Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा के दिन चांदी के भाव में करेक्शन आया है। आज पूरा देश गोवर्धन पूजा, बलिप्रदिपदा, लक्ष्मी पूजा का त्योहार मना रहा है। हालांकि, सोने-चांदी का भाव अभी भी ऊपरी स्तरों पर बना हुआ है लेकिन बीते एक हफ्ते में सोने-चांदी का भाव 5 फीसदी तक कम हुआ है। बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट 27,000 रुपये कम हुआ है। आज 22 अक्टूबर को चांदी का रेट 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है।
दुनिया भर में चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है क्योंकि अब इसका इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और सोलर पैनल बनाने में किया जा रहा है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। कुल चांदी की मांग का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ इंडस्ट्री इस्तेमाल में जाता है। हालांकि, रेट अभी भी ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं लेकिन अगर बीते एक हफ्ते की बात करें तो चांदी का भाव 27000 रुपये तक कम हुआ है।
आज 22 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,80,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 18,000 रुपये का फर्क है। कल की तुलना में आज गोवर्धन के दिन सोने का भाव 2000 रुपये तक कम हुआ है।
1 किलोग्राम चांदी का रेट - बुधवार 22 अक्टूबर 2025