Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा के दिन चांदी के भाव में करेक्शन आया है। आज पूरा देश गोवर्धन पूजा, बलिप्रदिपदा, लक्ष्मी पूजा का त्योहार मना रहा है। हालांकि, सोने-चांदी का भाव अभी भी ऊपरी स्तरों पर बना हुआ है लेकिन बीते एक हफ्ते में सोने-चांदी का भाव 5 फीसदी तक कम हुआ है। बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट 27,000 रुपये कम हुआ है। आज 22 अक्टूबर को चांदी का रेट 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है।
