Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई पर एक किलोग्राम चांदी का भाव, गुरुवार को 224000 रुपये रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: देश में चांदी का भाव आज अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,24,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,11,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: 18 दिसंबर को रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी।

Silver Price Today: देश में चांदी का भाव आज अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,24,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,11,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कल की तुलना में आज चांदी का दाम 12,000 रुपये तक चढ़ा है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 18 दिसंबर 2025 को क्या रहा।

चांदी की कीमतों में आई इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे कई मजबूत कारण बताए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक तरफ जहां वैश्विक स्तर पर फिजिकल सप्लाई की कमी है, वहीं दूसरी ओर निवेश और इंडस्ट्रियल डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च एक्सपर्ट कायनात चेनवाला के अनुसार, सेफ-हेवन डिमांड, सिल्वर ETF में लगातार निवेश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने चांदी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके अलावा चीन के 2026 से चांदी के निर्यात पर संभावित पाबंदी की खबरों ने भी बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

चांदी की तेजी की एक बड़ी वजह यह भी है कि इसने 2025 में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां सोने की कीमतों में करीब 65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी ने 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी की मजबूती सिर्फ सेफ निवेश के तौर पर मांग की वजह से नहीं है, बल्कि इंडस्ट्रियल इस्तेमाल, खासतौर पर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती खपत ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। सोलर पावर जैसे सेक्टर्स में चांदी की बढ़ती जरूरत ने इसकी मांग को नई दिशा दी है।

इसके अलावा इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई के बीच बढ़ता अंतर भी कीमतों को ऊपर बनाए हुए है। Axis Securities के मुताबिक चांदी का बाजार 2021 से लगातार घाटे में चल रहा है और आने वाले साल में भी सप्लाई कम रहने की आशंका है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इतनी तेज तेजी के बाद शॉर्ट टर्म में थोड़ी गिरावट या ठहराव आ सकता है, लेकिन इसे ट्रेंड का अंत नहीं माना जा रहा। कुल मिलाकर, सीमित सप्लाई, मजबूत मांग और वैश्विक नीतियां चांदी की कीमतों को सपोर्ट कर रही हैं।


बुधवार 17 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 2,11,000
मुंबई 2,11,000
अहमदाबाद 2,11,000
चेन्नई 2,24,000
कोलकाता 2,11,000
गुरुग्राम 2,11,000
लखनऊ 2,11,000
बेंगलुरु 2,11,000
जयपुर 2,11,000
पटना 2,11,000
भुवनेश्वर 2,11,000
हैदराबाद 2,24,000

Gold Price Today: और बढ़े सोने के भाव, चांदी में भी इजाफा; चेक करें नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।