Silver Price Today: देश में चांदी का भाव आज अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,24,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,11,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कल की तुलना में आज चांदी का दाम 12,000 रुपये तक चढ़ा है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 18 दिसंबर 2025 को क्या रहा।
