Silver Price Today: होली के बाद चांदी हुई सस्ती, जानिये 5 मार्च को कितना कम हुआ सिल्वर रेट

Silver Price Today: होली के बाद चांदी सस्ती हुई है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव आज 30,000 रुपये तक कम हुआ है। आज गुरुवार 5 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: आज सिल्वर के दाम में गिरावट आई।

Silver Price Today: होली के बाद चांदी सस्ती हुई है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव आज 30,000 रुपये तक कम हुआ है। आज गुरुवार 5 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानिये आज होली के बाद गुरुवार 5 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स (Comex) पर शुरुआती कारोबार में सोने का स्पॉट भाव करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 5,186 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत लगभग 1.94 प्रतिशत चढ़कर 84.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

ऑगमेंट बुलियन की 3 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार, सोना फिलहाल मजबूत आधार बना रहा है और आगे 5,500 डॉलर (करीब 1.72 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) और 5,600 डॉलर (करीब 1.76 लाख रुपये) तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी ने 93 डॉलर का स्तर छूने के बाद थोड़ी स्थिरता दिखा सकती है और आगे 100 डॉलर (करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो) के स्तर की ओर बढ़ सकती है।


आगे बढ़ेगी चांदी की कीमत?

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर सीधे बाजारों पर दिख रहा है। निवेशक घबराहट में सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोना और चांदी की मांग तेज हुई है। इसी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव भी बढ़ गया है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

 

गुरुवार 5 मार्च को ये रहा चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,85,000
मुंबई 2,85,000
अहमदाबाद 2,85,000
चेन्नई 2,95,000
कोलकाता 2,85,000
हैदराबाद 2,95,000
जयपुर 2,85,000
भोपाल 2,85,000
लखनऊ 2,85,000
चंडीगढ़ 2,85,000

Gold Price Today: होली के बाद सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट; क्या है नया रेट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।