Gold Price Today: होली के बाद सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट; क्या है नया रेट?

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 5 मार्च की सुबह गिरावट दिख रही है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement

Gold Rate Today: होली के बाद सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। 5 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 164650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें तो रॉयटर्स के मुताबिक, सोने की कीमत चढ़ी है। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सेफ एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है।

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। इजराइल के हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।


देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 164650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 150790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 150940 164650
मुंबई 150790 164500
अहमदाबाद 150840 164550
चेन्नई 150790 164500
कोलकाता 150790 164500
हैदराबाद 150790 164500
जयपुर 150940 164650
भोपाल 150840 164550
लखनऊ 150940 164650
चंडीगढ़ 150940 164650

ETF vs Mutual Fund: आपको किसमें करना चाहिए निवेश? समझिए दोनों के फायदे और नुकसान

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 5 मार्च की सुबह गिरावट दिख रही है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।