Get App

Silver Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन चांदी हुई सस्ती, जानिये 20 मार्च का सिल्वर रेट

Silver Price Today: नवरात्रि के समय में चांदी लगातार सस्ती हो रही है। शुक्रवार 20 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। कल गुरुवार को भी चांदी का भाव 5000 रुपये तक कम हुआ था

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 11:32 AM
Silver Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन चांदी हुई सस्ती, जानिये 20 मार्च का सिल्वर रेट
Silver Rate: आज 20 मार्च को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: नवरात्रि के समय में चांदी लगातार सस्ती हो रही है। शुक्रवार 20 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। कल गुरुवार को भी चांदी का भाव 5000 रुपये तक कम हुआ था। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,64,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 20 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

क्यों आ रही है गिरावट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनिया के बाजारों पर साफ दिख रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बीच सोने और चांदी के दाम थोड़ा नरम पड़े हैं। आमतौर पर ऐसे समय में लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन अभी बाजार में सप्लाई ज्यादा और मांग थोड़ी कम होने से दाम दबे हुए हैं। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुआ यह तनाव अब करीब 21 दिन से चल रहा है और हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। ऐसे में एक्सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि वैश्विक स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है।

शुक्रवार 20 मार्च का सिल्वर रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें