Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार 24 नवंबर को चांदी के रेट में मामूली गिरावट आई है। चांदी का भाव बीते हफ्ते की तुलना में आज 100 रुपये कम हुआ है। बीते हफ्ते चांदी के भाव में गिरावट आई थी। आज हफ्ते की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है। दिल्ली में चांदी का रेट 1,63,900 रुपये किलोग्राम पर बना हुआ है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में चांदी सोमवार 24 नवंबर शनिवार को चांदी का रेट क्या रहा।
उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी, बिहार और दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के भाव मे लगातार गिरावट आ रही है। पिछले महीने चांदी का रेट 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पीक पर पहुंच गया था लेकिन फिर इसमें गिरावट आई। अभी तक चांदी अपने पीक लेवल पर दोबारा नहीं आई है। चांदी के भाव में अपने पीक से काफी करेक्शन आ चुका है।
देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
सोमवार 24 नवंबर 2025 को चांदी का रेट
इंडस्ट्री में बढ़ रही है चांदी की डिमांड
अब चांदी की मांग सिर्फ गहनों या पूजा की चीजों तक सीमित नहीं रह गई है। अब तो चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सोलर पैनल जैसी चीजों में होने लगा है। इन सभी इंडस्ट्रीज़ में चांदी बहुत जरूरी मेटल बन गई है। इसी वजह से चांदी की खपत पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है और इसका सीधा असर इसकी कीमतों पर भी दिखने लगा है।