Silver Price Today: आज मंगलवार 11 नवंबर को चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी का रेट 4,700 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव फ्लैट रहा था लेकिन अब एक ही दिन में बड़ी छलांग लगाई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,57,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में चांदी का भाव 1,69,100 रुपये पर आ गया है। यहां जानें देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट कितना रहा।
घरेलू बाजार में आज चांदी के भाव में तेजी रही। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद में चांदी का भाव 4,700 रुपये की बढ़त पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, चांदी का भाव अपने पीक रेट की तुलना में अभी भी 50,000 रुपये तक कम है। चेन्नई में चांदी का भाव 2,06,000 रुपये औ दिल्ली में 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अब शादी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में चांदी के भाव में भी तेजी आने की उम्मीद है।
आज मंगलवार 11 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,57,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट कल की तुलना में 4,700 रुपये चढ़ा है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,64,900 रुपये पर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा रहता है।
मंगलवार 11 नवंबर 2025 को चांदी का रेट
इंडस्ट्री में बढ़ी है चांदी की डिमांड
इन दिनों चांदी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों या बर्तनों में नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनलों में भी किया जा रहा है। इसी वजह से पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।