Silver Rate Today: बिहार चुनाव के दिन चांदी हुई सस्ती, जानिये 6 नवंबर का चांदी का रेट

Silver Rate Today: आज गुरुवार 6 नवंबर को चांदी का रेट कम हुआ है। लगातार तीसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली और ज्यादातर राज्यों में में 1 किलोग्राम चांदी का रेट कल की तुलना में 500 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 8:19 AM
Silver Prices: आज 6 नवंबर को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Rate Today: आज गुरुवार 6 नवंबर को चांदी का रेट कम हुआ है। लगातार तीसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली और ज्यादातर राज्यों में में 1 किलोग्राम चांदी का रेट कल की तुलना में 500 रुपये तक कम हुआ है। लेकिन चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 2000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,50,500 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,62,900 रुपये पर है।

क्यों कम हो रहा है चांदी का रेट?

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का रेट कम हुआ है। वहीं, घरेलू बाजार में त्योहारों के बाद से चांदी का भाव कम हुआ है। पहले सोने-चांदी की डिमांड अधिक थी लेकिन अब इसमें गिरावट आई है। अब देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में घरेलू बाजार में आने वाले महीनों में डिमांड बनी रहने वाली है हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि ये गिरावट टेंपरेरी है। लंबे समय में चांदी के भाव में तेजी बनी रहेगी।


क्या रहा आज चांदी का रेट

आज गुरुवार 6 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,50,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।  दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 500 रुपये तक कम हुआ है।वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,62,900 रुपये पर आ गया है। यहां चांदी का भाव कल की तुलना में 2000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 12,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा रहता है।

1 किलोग्राम चांदी का गुरुवार 6 नवंबर 2025 का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,50,400
मुंबई 1,50,400
अहमदाबाद 1,50,400
चेन्नई 1,62,900
कोलकाता 1,50,400
गुरुग्राम 1,50,400
लखनऊ 1,50,400
बेंगलुरु 1,50,400
जयपुर 1,50,400
पटना 1,50,400
भुवनेश्वर 1,50,400
हैदराबाद 1,62,900

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड

आजकल चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में ही नहीं होता। आज के समय में मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल आदि में इसका इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि बीते एक साल में चांदी के भाव में ज्यादा तेजी आई है।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।