Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 112890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने-चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। 3 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2620 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 2400 रुपये सस्ता हुआ है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 112890 123140
मुंबई 112740 122990
अहमदाबाद 112790 122990
चेन्नई 112740 122990
कोलकाता 112740 122990
हैदराबाद 112740 122990
जयपुर 112890 123140
भोपाल 112790 122990
लखनऊ 112890 123140
चंडीगढ़ 112890 123140

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 3 नवंबर की सुबह चांदी का भाव 151900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3000 रुपये गिरी है। वीकली बेसिस पर लगातार तीसरे सप्ताह चांदी सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस है। सोने-चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

Sovereign Gold Bonds: जल्दी रिडीम करें या मैच्योरिटी तक होल्ड करने में फायदा? जानिए एक्सपर्ट से

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।