Silver Rate Today: ₹275000 में बिक रही दिल्ली में एक किलो चांदी, 10 अहम शहरों में ये है भाव

Silver Rate Today: गोल्ड की तरह चांदी भी भारत में सबसे अधिक खरीदी जाने वाली और पसंदीदा निवेश में से एक है। चांदी में निवेश करने से पहले इसके मौजूदा रेट को जानना जरूरी है। चेक करें चांदी के लेटेस्ट रेट और 10 अहम शहरों में यह कहां महंगा बिक रहा और कहां सस्ता

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
भारत में चांदी अलग-अलग तरीके से खरीदी जाती है जैसे कि आप चांदी के सिक्के, सिल्वर बार, ज्वैलरी, चांदी की मूर्तियां और चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। (File Photo- Pexels)

Silver Rate Today: चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2.70 लाख के भाव में बिक रही है। एक दिन पहले चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹15 हजार ऊपर चढ़े थे। इस पूरे महीने की बात करें तो अप्रैल में उठा-पटक के साथ अब तक एक किलो चांदी ₹20 हजार ऊपर चढ़ चुकी है। बता दें कि गोल्ड की तरह चांदी भी भारत में सबसे अधिक खरीदी जाने वाली और पसंदीदा निवेश में से एक है। भारत में चांदी अलग-अलग तरीके से खरीदी जाती है जैसे कि आप चांदी के सिक्के, सिल्वर बार, ज्वैलरी, चांदी की मूर्तियां और चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। चांदी में निवेश करने से पहले इसके मौजूदा रेट को जानना जरूरी है।

देश के बड़े राज्यों-शहरों में चांदी का रेट

देश के चारों महानगरों की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी प्रति किग्रा ₹2.70 लाख के भाव में मिल रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में इसका भाव ₹2.75 लाख है यानी कि देश के चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है। देश के दस अहम शहरों में आज चांदी का भाव क्या है, इसकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है-

शहर चांदी का भाव (10 ग्राम)  चांदी का भाव (1 किग्रा)
दिल्ली ₹2,700 ₹2.70 लाख
मुंबई ₹2,700 ₹2.70 लाख
कोलकाता ₹2,700 ₹2.70 लाख
चेन्नई ₹2,700 ₹2.70 लाख
बेंगलुरु ₹2,700 ₹2.70 लाख
हैदराबाद ₹2,700 ₹2.70 लाख
अहमदाबाद ₹2,700 ₹2.70 लाख
जयपुर ₹2,700 ₹2.70 लाख
लखनऊ ₹2,700 ₹2.70 लाख
पटना ₹2,700 ₹2.70 लाख


गोल्ड का क्या है हाल?

अब गोल्ड की बात करें तो आज दिल्ली में 24 कैरट वाले दस ग्राम गोल्ड की कीमत ₹220 और 22 कैरट की ₹200 बढ़ी है। दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1,55,720 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1,42,750 के भाव में बिक रहा है। लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3110 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2850 के भाव में बिक रहा है।

Platinum Rate Today: महंगा हुआ प्लैटिनम, अब बिक रहा इस भाव पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।