Get App

Silver Price Today: आज गुरुवार को चांदी में रही मामूली तेजी, जानिये 9 अप्रैल का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 9 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। चांदी का भाव 100 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,60,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 10:51 AM
Silver Price Today: आज गुरुवार को चांदी में रही मामूली तेजी, जानिये 9 अप्रैल का सिल्वर रेट
Silver Price Today: आज 9 अप्रैल को चांदी में मामूली तेजी रही।

Silver Price Today: आज गुरुवार 9 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। चांदी का भाव 100 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,60,100 रुपये पर  कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये क्या रहा आज गुरुवार 9 अप्रैल को सिल्वर रेट।

MCX पर सिल्वर रेट

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.49% की कमजोरी के साथ 1,51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 1.59% गिरकर 2,36,104 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आई है। एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई दो हफ्तों के लिए रोकने की बात कही थी, जिससे बाजार में थोड़ी राहत आई थी। लेकिन इसके बाद इजरायल द्वारा लेबनान में हमले शुरू होने से निवेशकों की चिंता फिर बढ़ गई और बाजार में सतर्कता देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें