Get App

SIP Calculator: ₹3000 की मंथली SIP से कितना पैसा बनेगा? समझिए 10, 15 और 20 साल का पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculator: हर महीने सिर्फ ₹3,000 लगाने पर 20 साल बाद रकम कितनी हो सकती है? 12% और 15% रिटर्न में अंतर चौंका सकता है। 10, 15 और 20 साल में आपका कुल निवेश कितना बढ़ेगा, जानिए पूरा हिसाब।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 6:13 AM
SIP Calculator: ₹3000 की मंथली SIP से कितना पैसा बनेगा? समझिए 10, 15 और 20 साल का पूरा कैलकुलेशन
अगर आप 10 साल तक हर महीने ₹3,000 निवेश करते हैं, तो आपकी कुल जेब से ₹3.60 लाख जाएंगे।

SIP Calculator: हर महीने ₹3,000 निवेश करना बहुत बड़ी रकम नहीं है। लेकिन लंबी अवधि में यही छोटी रकम बड़ा फंड बना सकती है। इसकी वजह कंपाउंडिंग है। समय जितना ज्यादा होगा, रिटर्न पर मिलने वाला रिटर्न भी उतना ही बढ़ता जाएगा।

मान लीजिए आप हर महीने ₹3,000 की SIP शुरू करते हैं। हम यहां दो अलग-अलग रिटर्न मानकर हिसाब समझ रहे हैं। पहला 12% सालाना। यह लंबी अवधि में बेंचमार्क माना जाता है। और दूसरा 15% सालाना, जो अगर फंड ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया, तो मिल सकता है। हालांकि, SIP का पैसा बाजार में लगता है, तो असल रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है।

एक नजर में SIP का पूरा हिसाब

अवधि कुल निवेश 12% पर फंड 15% पर फंड
10 साल ₹3.60 लाख ₹6.97 लाख ₹8.36 लाख
15 साल ₹5.40 लाख ₹15.14 लाख ₹20.31 लाख
20 साल ₹7.20 लाख ₹29.97 लाख ₹45.48 लाख

10 साल में ₹8 लाख तक का फंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें