SIP Comparison: ₹500 बनाम ₹1000 की एसआईपी, जानें 20 और 30 साल बाद दोनों के रिटर्न में कितना होगा अंतर

₹500 vs ₹1000 Monthly SIP Calculator: SIP में इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बड़ी रकम से शुरुआत कर रहे हैं, बल्कि इस बात से पड़ता है कि आप कितने अनुशासित और नियमित हैं। अगर आप अपने मासिक निवेश में महज ₹500 की भी बढ़ोतरी करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में इसका असर आपको चौंका देगा। उदाहरण से समझिए कि ₹500 और ₹1000 की SIP के बीच का यह मामूली अंतर 20 और 30 साल बाद कितना बड़ा अंतर पैदा कर देता है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 4:03 PM
अगर आप अपने मासिक निवेश में महज ₹500 की भी बढ़ोतरी करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में इसका असर आपको चौंका देगा

₹500 vs ₹1000 Monthly SIP Return: निवेश को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि अमीर बनने या बड़ा फंड बनाने के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है। लेकिन म्यूचुअल फंड की एसआईपी ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। SIP में इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बड़ी रकम से शुरुआत कर रहे हैं, बल्कि इस बात से पड़ता है कि आप कितने अनुशासित और नियमित हैं।

अगर आप अपने मासिक निवेश में महज ₹500 की भी बढ़ोतरी करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में इसका असर आपको चौंका देगा। आइए राहुल और प्रिया के उदाहरण से समझते हैं कि ₹500 और ₹1000 की एसआईपी के बीच का यह मामूली अंतर 20 और 30 साल बाद कितना बड़ा अंतर पैदा कर देता है।

20 साल का गणित: दोगुना निवेश, दोगुने से ज्यादा रिटर्न!


मान लेते हैं कि राहुल और प्रिया दो दोस्त हैं। दोनों एक ही म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं जहां उन्हें औसतन 12% का सालाना रिटर्न मिलता है। दोनों 20 साल तक लगातार निवेश जारी रखते हैं:

राहुल ₹500 महीना निवेश करता है, जिससे वो 20 साल में कुल ₹1.2 लाख का निवेश करेगा। कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज की ताकत से इस अवधि में उसका यह पैसा बढ़कर करीब ₹5 लाख हो जाएगा।

प्रिया ₹1000 महीना निवेश करती है। प्रिया ने राहुल से सिर्फ ₹500 ज्यादा बचाए। 20 साल में उसका कुल निवेश ₹2.4 लाख होगा, लेकिन उसका फाइनल फंड ₹10 लाख को भी पार कर जाएगा। यानी प्रिया ने केवल अपना मासिक निवेश दोगुना किया था, लेकिन कंपाउंडिंग के जादू से उसे अंत में मिलने वाला फंड दोगुने से भी कहीं ज्यादा मिला।

30 साल का कैलकुलेशन: 10 साल एक्स्ट्रा देने पर 'स्नोबॉल इफेक्ट'

अगर राहुल और प्रिया इसी एसआईपी को 20 साल के बजाय 30 साल के लिए जारी रखते हैं, तो रिटर्न का अंतर खाई की तरह बड़ा हो जाता है। इसे फाइनेंस की भाषा में 'स्नोबॉल इफेक्ट' यानी पैसे की बर्फ का गोला बनना कहते हैं, जहां शुरुआती सालों में कमाया गया ब्याज आगे चलकर और तेजी से पैसा बनाता है।

₹500 की SIP का 30 साल का दम

अगर राहुल ₹500 की एसआईपी 30 साल चलाता है, तो उसका कुल निवेश ₹1.8 लाख होगा। लेकिन उसका फाइनल कॉर्पस ₹17.6 लाख हो जाएगा। यह उसके 20 साल वाले फंड ₹5 लाख से 3 गुना से भी ज्यादा है, जबकि उसने अपनी किस्त ₹1 भी नहीं बढ़ाई थी।

₹1000 की SIP का 30 साल का दम

वहीं प्रिया अगर ₹1000 की एसआईपी 30 साल तक जारी रखती है, तो उसका कुल निवेश ₹3.6 लाख होगा। कंपाउंडिंग की वजह से उसका फाइनल फंड करीब ₹35.2 लाख का बड़ा कॉर्पस बन जाएगा।

20 साल का गणित: दोगुना निवेश, दोगुने से ज्यादा रिटर्न!

₹500 की एसआईपी भी कम नहीं, निवेश की शुरुआत है जरूरी

इस तुलना का मतलब यह कतई नहीं है कि ₹500 का निवेश छोटा या बेकार है। छात्रों, पहली बार नौकरी शुरू करने वालों या सीमित बजट वाले लोगों के लिए ₹500 की एसआईपी एक बेहतरीन शुरुआत है। बड़ी रकम का इंतजार करने और समय गंवाने से बेहतर है कि आप आज ही छोटी रकम से शुरुआत कर दें।

कमाई बढ़ाने का ये सीक्रेट फॉर्मूला भी जान लीजिए

अगर आपका बजट आज ₹1000 की इजाजत नहीं देता, तो आप ₹500 से शुरू करके हर साल इसमें 10% का स्टेप-अप कर सकते हैं। यानी अगले साल इसे ₹550 और उसके अगले साल ₹605 कर दें। इससे आपकी जेब पर अचानक कोई दबाव भी नहीं पड़ेगा और लॉन्ग टर्म में आपका रिटर्न ₹1000 की नॉर्मल एसआईपी के करीब या उससे भी बेहतर हो सकता है।

कुल मिलकार ₹500 या ₹1000 में से कौन सा विकल्प सही है, यह आपके बजट पर निर्भर करता है। अगर पॉकेट गवाही दे तो ₹1000 चुनें क्योंकि यह आपको भविष्य में कहीं ज्यादा वित्तीय सुरक्षा देगा। लेकिन अगर आज सिर्फ ₹500 ही बच रहे हैं, तो सबसे जरूरी कदम है बस निवेश की शुरुआत करना।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में क्रेडिट होगा ब्याज का पैसा, जानें कितना मिलेगा ब्याज

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।