Get App

SIP : क्या आप सिप पेमेंट मिस कर जाते हैं? जानिए इससे आपको होता हो कितना बड़ा नुकसान

कई इनवेस्टर्स म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप के जरिए निवेश शुरू करते हैं लेकिन बाजार में बड़ी गिरावट आने पर वे अपना सिप बंद कर देते हैं। सिप का पेमेंट मिस करने का असर आपके लॉन्ग टर्म रिटर्न पर पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 12:58 PM
SIP : क्या आप सिप पेमेंट मिस कर जाते हैं? जानिए इससे आपको होता हो कितना बड़ा नुकसान
सिप पेमेंट मिस करने की एक बड़ी वजह सिप के लिए गलत तारीख का चुनाव है।

आप सिप के जरिए म्यूचुअल फंड की स्कीम में हर महीने निवेश कर रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपको निवेश में अनुशासन बनाए रखना होगा। सिप का पेमेंट मिस करने का असर आपके लॉन्ग टर्म रिटर्न पर पड़ता है। कई इनवेस्टर्स म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप के जरिए निवेश शुरू करते हैं लेकिन बाजार में बड़ी गिरावट आने पर वे अपना सिप बंद कर देते हैं।

सिप पेमेंट मिस करने पर घट सकता है आपका रिटर्न

अगर कोई इनवेस्टर हर महीने 5,000 का निवेश SIP के जरिए करता है तो एक साल में सिर्फ तीन सिप पेमेंट करने से वह 15 साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा रिटर्न का मौका चूक सकता है। इस कैलकुलेशन के लिए सालाना औसत रिटर्न 12 फीसदी माना गया है। दरअसल, निवेश की अवधि जितनी लंबी होगी, कुल रिटर्न पर सिप मिस करने का उतना ज्यादा असर पड़ेगा।

गलत तारीख के चुनाव से सिप पेमेंट मिस करने का डर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें