मान लीजिए 10 साल पहले आपने अपनी पत्नी के नाम से हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू की थी। 10 साल में आपने कुल ₹6,00,000 लगाए। ACE MF के आंकड़ों के मुताबिक अगर ये पैसा AUM के हिसाब से देश के 5 सबसे बड़े मिडकैप फंड्स में से किसी एक में लगा होता, तो 28 अक्टूबर 2026 तक आपकी पत्नी के नाम पर ₹13.53 लाख से लेकर ₹16.45 लाख तक का फंड तैयार हो चुका होता। लेकिन इस कहानी में एक मोड़ है। इन पांचों फंड्स में से हर एक में डायरेक्ट प्लान ने रेगुलर प्लान से ज्यादा पैसा बनाया। ये फर्क HDFC Mid Cap Fund में ₹66,194 से लेकर Motilal Oswal Midcap Fund में ₹1,09,050 तक रहा।
