शेयर मार्केट में गिरावट और नेगेटिव खबरों के दौर में निवेश करने को लेकर लोग अक्सर घबरा जाते हैं। दिमाग में एक ही सवाल आता है- आज क्यों निवेश करें, कल और सस्ता मिल सकता है। इसी सोच में कई लोग इंतजार करने लगते हैं कि बाजार 'सही' कीमत पर आए, तब पैसा लगाएंगे।
