जिंदगी के हर कदम पर पैसों की जरूरत के लिए किस तरह प्लानिंग करें? ये सवाल हमेशा सभी के जहन में होता है । अगर आप रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते तो स्मॉल कैप फंड्स आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। वहीं इक्विटी म्युचुअल फंड की बात आती है तो मार्केट कैप के लिहाज से स्मॉल कैप फंड में बेहतरीन रिटर्न देने की क्षमता होती है। स्मॉलकैप फंड में निवेश के फंडे को समझाते हुए सीएनसीबीसी-आवाज के खास शो योर मनी में AnandRathi Wealth Limited के Deputy CEO फिरोज अजीज़ ने कहा कि पिछले 5 साल में स्मॉलकैप फंड का कारोबार बढ़ा है। स्मॉलकैप यूनिवर्स 8580 करोड़ रुपये से बढ़कर 16400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। स्मॉलकैप यूनिवर्स के बढ़ने स्मॉलकैप फंड में जोखिम कम हुआ है।
