इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों ने 9 महीनों में दिया 10,400% का छप्परफाड़ रिटर्न, 1 अरब डॉलर पहुंची वैल्यूएशन

EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों ने मंगलवार को कारोबार के दौरान 10,946.00 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
EKI एनर्जी के शेयर BSE SME पर 7 अप्रैल 2021 को 96.23 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यूएशन के साथ लिस्ट हुए थे

Multibagger Stock: हर स्मॉलकैप कंपनी का सपना होता है कि उसकी मार्केट वैल्यूएशन एक दिन 1 अरब डॉलर तक पहुंच जाए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) इंडेक्स में लिस्टेड एक कंपनी ने न सिर्फ 9 महीनों में यह सपना सच कर दिखाया है, बल्कि उसने इस दौरान अपने निवेशकों को 10,400 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न भी दिया है।

यह कंपनी है EKI एनर्जी सर्विसेज (EKI Energy Services), जो कार्बन क्रेडिट और सस्टेनेबिलिटी सर्विसेज में कारोबार करती है। EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों ने मंगलवार को कारोबार के दौरान 10,946.00 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 7,500 करोड़ रुपये (करीब 1 अरब डॉलर) हो गया।

हालांकि बाद में EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली और मंगलवार को यह 5.00 पर्सेंट की गिरावट के साथ 9,903.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।


Covid 19 : क्या लगवा ली है वैक्सीन? फिर भी इन वजहों से आपको हो सकता है कोविड

हालांकि यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि कीमतों में उतार-चढ़ाव कम मात्रा में आया है, जो BSE SME में लिस्टेड शेयरों के लिए सामान्य है। इसी तरह, इसकी कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी भी असामान्य नहीं है। कई बार सिर्फ कुछ ही ट्रेड ऐसे होते हैं, जो कीमतों को बढ़ा देते हैं और यह असल प्राइस डिस्कवरी को नहीं दर्शाते हैं।

EKI एनर्जी कंपनी BSE SME पर 7 अप्रैल 2021 को 96.23 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यूएशन के साथ लिस्ट हुई थी। कंपनी ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 100 से 102 रुपये के प्राइस बैंड पर 18 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इसके शेयर की कीमतों में उछाल तब आई, जब इसने ग्लोबल लेवल पर अफना विस्तार करना शुरू किया और रॉयल डच शेल के साथ एक ज्वाइंट वेंचर सहित कई रणनीतिक परियोजनाएं शुरू कीं।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 में उसकी आमदनी सालाना आधार पर करीब 189% बढ़कर 190 करोड़ रुपये रही थी। वहीं वित्त वर्ष 2022 के पहले छह महीनों में उसकी ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 636 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में एक मजबूत ग्रोथ की उम्मीद कर रही है क्योंकि कार्बन बाजार विकसित हो रहा है और कार्बन क्रेडिट की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इस क्लाइमेट चेंज कंपनी का दावा है कि वह दुनिया की 5 शीर्ष कार्बन एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। साथ ही ग्लोबल लेवल पर शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली इकलौती कार्बन मार्केट कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।