Sovereign Gold Bond : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने दिया Sensex से ज्यादा रिटर्न
RBI ने इस फाइनेंशियल ईयर (2022-23) के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की आखिरी किस्त 6 मार्च को जारी की थी। इसमें 10 मार्च यानी शुक्रवार तक इनवेस्ट किया जा सकता है। यह कई मायने में सोने में निवेश का सबसे अच्छा ऑप्शन है