Special FD Scheme: जब किसी की गाढ़ी कमाई को सुरक्षित निवेश करने की बात आती है, FD का नाम सबसे पहले आता है। ये आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला निवेश का ऑप्शन है। अब जब ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है, तो ये सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव विकल्प बन गया है। कई बैंक 8 फीसदी से अधिक का ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहे हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 5 बार रेपो रेट को बढ़ाने के बाद यह 4.40 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत पर आ गई है। उसके बाद से ज्यादतर सभी बैंकों सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर ने ब्याज दरों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी इस साल की है। यहां आपको बैंकों की ऐसी ही खास योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।
