Fixed Deposit: इन 5 स्पेशल FD में कर सकते हैं 31 मार्च तक निवेश, बाद में नहीं मिलेगा मौका

Special FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक के बार-बार रेपो रेट में बदलाव करने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। यदि आप भी आकर्षक दरों का Fixed Deposit पर लाभ कमाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
इन 5 FD का फायदा 31 मार्च 2023 तक उठा सकते हैं।

Special FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक के बार-बार रेपो रेट में बदलाव करने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। यदि आप भी आकर्षक दरों का Fixed Deposit पर लाभ कमाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं। यहां कुछ बैंकों की लिस्ट दी गई है जो अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी योजना ऑफर कर रहा है। लेकिन ये ऑफर बैंक कछ ही समय के लिए दे रहे हैं। अगर आप भी इन बैंकों की स्पेशल एफडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास 31 मार्च 2023 तक का समय है। बैंक ग्राहकों को लिमिटेड पीरियड ऑफर दे रहे हैं।

एसबीआई अमृत कलश योजना (SBI Amrit Kalash Deposit)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) घरेलू और NRI ग्राहकों के लिए 400 दिनों की स्पेशल एफडी ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को एसबीआई अमृत कलश जमा एफडी योजना के तहत उनकी एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। हालांकि, एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम कम समय के निवेश पर अच्छा रिटर्न दे रही है।


इंडियन बैंक की योजना IND SHAKTI 555 DAYS

इंडियन बैंक ने "IND SHAKTI 555 DAYS" की स्पेशल एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 5,000 रुपये और 2 करोड़ से कम के निवेश पर ज्यादा ब्याज इश योजना IND SHAKTI 555 DAYS के तहत दे रहा है। बैंक इस पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये एफडी स्कीम 555 दिनों की है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की PSB Fabulous 300 Days

पंजाब एंड सिंध बैंक विशेष एफडी योजनाएं PSB Fabulous 300 Days और पीएसबी Fabulous प्लस 601 दिन की एफडी योजना ऑफर कर रही है। ये योजना 31 मार्च को खत्म हो रही है। बैंक इन योजनाओं पर सामान्य से अधिक रिटर्न दे रहा है।

आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक ने आईडीबीआई बैंक नमन वरिष्ठ नागरिक फिक्सड डिपॉजिट योजना (IDBI Bank Naman Senior Citizen Fixed Deposit program) शुरू की है। वरिष्ठ नागरिक इस योजना पर 0.75 प्रतिशत तक का एक्स्ट्रा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। आप इसमें न्यूनतम 10,000 रुपये निवेश कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन को एक खास एफडी आकर्षक ब्याज पर दे रहा है। एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी पर एक्स्ट्रा 0.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर स्कीम एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। यह एफडी 5 साल और 1 दिन से 10 साल तक की है।

Adani Group Stocks: अदाणी के सभी शेयर रेड जोन में, चार स्टॉक्स लुढ़के लोअर सर्किट पर, सरकार के बयान पर थम गई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।