Adani Group Stocks: अदाणी के सभी शेयर रेड जोन में, चार स्टॉक्स लुढ़के लोअर सर्किट पर, सरकार के बयान पर थम गई तेजी

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के कुछ शेयरों में लगातार नौ दिनों तक तक अपर सर्किट लग रहा था। अब आज इसकी तेजी थम गई। आज ग्रुप की 10 में से 10 कंपनियों के शेयर रेड जोन में हैं जिसमें से चार तो लोअर सर्किट पर फिसल गए हैं। अदाणी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का यह दबाव सोमवार को संसद में सरकार की तरफ से दिए गए बयान के अगले दिन दिख रहा है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
Hindenburg Research ने Adani Group की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया है जिससे अदाणी ग्रुप ने इनकार किया है। सरकार का कहना है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का सिस्टमैटिक लेवल पर कोई असर नहीं हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के कुछ शेयरों में लगातार नौ दिनों तक तक अपर सर्किट लग रहा था। अब आज इसकी तेजी थम गई। आज ग्रुप की 10 में से 10 कंपनियों के शेयर रेड जोन में हैं जिसमें से चार तो लोअर सर्किट पर फिसल गए हैं। अदाणी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का यह दबाव सोमवार को संसद में सरकार की तरफ से दिए गए बयान के अगले दिन दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री ने अदाणी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से जुड़े मामले में विपक्ष के कई सवालों के जवाब दिए। इसके अगले ही दिन अदाणी ग्रुप के शेयरों की तेजी थम गई।

    Adani Group Stocks की क्या है स्थिति

    अदाणी पॉवर (Adani Power) 204.75 रुपये, अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 901.55 रुपये, अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) 947.80 रुपये और एनडीटीवी (NDTV) 211.05 रुपये के भाव पर हैं। ये सभी स्टॉक्स 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर हैं यानी कि इनके कोई खरीदार आज मार्केट में नहीं हैं। वहीं बाकी शेयरों की भी स्थिति बेहतर नहीं है और सभी रेड जोन में हैं।

    Adani Group News: Adani Enterprises के लिए अदाणी की दो कंपनियों के शेयर रखे गिरवी, SBICap Trustee का बड़ा खुलासा


    ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 7.70 फीसदी के गिरावट के साथ बीएसई पर 1729.30 रुपये, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) 3.33 फीसदी कमजोर होकर 658.25 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 693.20 रुपये और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) 4.36 फीसदी टूटकर 416.40 रुपये पर आ गया है। सीमेंट सेक्टर की कंपनियों की बात करें तो एसीसी (ACC) 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 1753.20 रुपये और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) भी 4.13 फीसदी टूटकर 352.65 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहा है।

    अदाणी ग्रुप ने तय समय से पहले 2.15 अरब डॉलर का लोन चुकाया, जानिए क्या थी लोन चुकाने की डेडलाइन

    सरकार ने क्या दिया है जवाब

    हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया है जिससे अदाणी ग्रुप ने इनकार किया है। सरकार का कहना है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का सिस्टमैटिक लेवल पर कोई असर नहीं हुआ है। वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी दी कि सरकार ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई है।

    Adani Group : अदाणी ग्रुप पर संसद में सरकार ने कहा, आरोपों की जांच कर रहा है SEBI, जानिए पूरी डिटेल

    इन आरोपों को लेकर विपक्ष ने सवाल पूछा था कि इस मामले में जांच कहां तक पहुंची है। इसके जवाब में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सेबी इस मामले में पहले से ही जांच कर रही है और 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दो महीने के भीतर इसकी जांच पूरी हो जाएगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।