Senior Citizens Fixed Deposit Scheme: सीनियर सिटीजन ( Senior Citizen Bank FD ) को बैंक कई विशेष सर्विस देते हैं। अब सीनियर सिटीजन को देश के सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों से ज्यादा ब्याज का फायदा मिल रहा है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लेकर एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों के नाम शामिल हैं। इन बैंकों की ओर से सीनियर सिटीजन को विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा भी दी जा रही है। ये योजनाएं बैंकों ने कोविड के समय में शुरू की थी लेकिन बाद में इन योजनाओं को आगे बढ़ाया है।
भारतीय स्टेट बैंक एफडी (SBI Bank FD)
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से ग्राहकों को एसबीआई वीकेयर एफडी (SBI We Care FD) की सर्विस दी जा रही है। इसमें निवेश 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको सामान्य एफडी की तुलना में 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक एफडी करा सकते हैं। इस पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।
एचडीएफसी बैंक एफडी (HDFC Bank FD)
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की सर्विस दे रहा है। इसमें आपको ज्यादा ब्याज का फायदा मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक की इस स्कीम में आप 7 नवंबर 2023 तक एफडी करा सकते हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी की ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक एफडी (ICICI Bank FD)
आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की सुविधा दे रहा है। अगर आप अभी गोल्डन ईयर्स एफडी में पैसा लगाते हैं तो आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा। इस योजना का लाभ आप 31 अक्टूबर 2023 तक उठा सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank FD)
सीनियर सिटीजन के लिए आईडीबीआई बैंक तीन स्पेशल ऑफर दे रहा है। आईडीबीआई बैंक ने एक सीमित समय की एफडी योजना भी शुरू की है। आईडीबीआई की अमृत महोत्सव एफडी 375 दिनों और 444 दिनों के लिए है। इस स्कीम में आप 30 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं।