Aeroflex IPO: खुल गया आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो की कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में और उछल गए भाव

Aeroflex IPO: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में शामिल ऐरोफ्लेक्स (Aeroflex) का आईपीओ आज खुल गया है। होज बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर और मजबूत हुए हैं। पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
Aeroflex Industries होज बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। (File Photo- Pixabay)

Aeroflex IPO: होज बनाने वाली कंपनी ऐरोफ्लेक्स (Aeroflex) का आईपीओ आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर और मजबूत हुए हैं। एक दिन पहले यह अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 58 रुपये यानी करीब 54 फीसदी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर था लेकिन आज यह 68 रुपये यानी करीब 63 फीसदी की जीएमपी पर पहुंच गया। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर आईपीओ में निवेश का फैसला लेना चाहिए।

आईपीओ खुलने से पहले ऐरोफ्लेक्स 15 एंकर निवेशकों से 103.68 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एंकर निवेशकों को 108 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। घरेलू मार्केट में लिस्टेड कंपनी सैट इंडस्ट्रीज (Sat Industries) की इस सब्सिडियरी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने भी पैसे लगाए हैं। आशीष ने इस साल मई में 87.56 रुपये के भाव पर 2,315,935 शेयर खरीदे थे जो कंपनी में 2.03% हिस्सेदारी के बराबर है।

Aeroflex Industries IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹103.68 करोड़ जुटाया, 22 अगस्त को खुल रहा आईपीओ

Aeroflex Industries IPO की डिटेल्स


एयरोफ्लेक्स का 351 करोड़ रुपये आईपीओ 24 अगस्त तक खुला रहेगा। इस इश्यू में 102-108 रुपये के प्राइस बैंड और 130 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे यानी कि खुदरा निवेशकों को कम से कम ₹14,040 लगाने होंगे। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 अगस्त को फाइनल होगा और इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की मार्केट में 1 सितंबर को एंट्री होगी।

इस आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री होगी। इसके अलावा बाकी 189 करोड़ रुपये के 1.75 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ये शेयर प्रमोटर कंपनी Sat Industries बेचेगी। जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से सैट के पास इस कंपनी के 5,08,35,000 शेयर हैं जो 44.95 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इनऑर्गेनिक एक्विजिशन में करेगी। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

Glenmark Pharma पर 3 करोड़ डॉलर का जुर्माना, तीन साल में नहीं चुकाया तो हो जाएगी बड़ी दिक्कत

Aeroflex Industries के बारे में

ऐरोफ्लेक्स (पूर्व नाम सुयोग इंटरमीडिएट्स) ब्रेडेड होज, अनब्रेडेड होज, सोलर होज, गैस होज, वैक्यूम होज, ब्रेडिंग, इंटरलॉक होज, होज असेंबली, लेंसिंग होज असेंबली, जैकेटेड होज एसेंबली, एग्जॉस्ट कनेक्टर्स, एग्जॉस्ट गैस रीसर्कुलेशन ट्यूब्स, एक्सपैंशन बेलोज, कंपेंसेटर्स और एंड फिटिंग्स बनाती है। इसका प्लांट नवी मुंबई के तलोजा में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 4.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष बढ़कर 6.01 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 27.51 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 30.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।