Aeroflex Industries IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹103.68 करोड़ जुटाया, 22 अगस्त को खुल रहा आईपीओ

Aeroflex Industries IPO: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले, सोमवार 21 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 103.68 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी के एंकर इश्यू में कुल 15 निवेशकों ने भाग लिया

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 10:51 PM
Story continues below Advertisement
Aeroflex Industries का 351 करोड़ रुपये का IPO सोमवार 22 अगस्त को खुलेगा

Aeroflex Industries IPO: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले, सोमवार 21 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 103.68 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी के एंकर इश्यू में कुल 15 निवेशकों ने भाग लिया। इन 15 एंकर निवेशकों में निप्पॉन लाइफ, इनवेस्को, विंरो कमर्शियल इंडिया, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, क्वाटम स्टेट इन्वेस्टमेंट फंड, सोसाइटी जेनरल और यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी शामिल थे।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, "हमने एंकर निवेशकों को 108 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 95,99,980 इक्विटी शेयरों के आवंटन को अंतिम रूप दे दिया है।" कंपनी ने आगे कहा कि एंकर निवेशकों को 95.99 लाख शेयरों के कुल आवंटन में से 52.78 लाख शेयर नौ स्कीमों के जरिए चार घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए थे।

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का 351 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार 22 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 102 से 108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। यह ऑफर 24 अगस्त को बंद हो जाएगा।


यह भी पढ़ें- Bharat Forge के शेयर 52-वीक हाई पर, 850 करोड़ के दो एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने के बाद चढ़े शेयर

इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के तहत कंपनी 162 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं प्रमोटर यूनिट सैट इंडस्ट्रीज की ओर से 1.75 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-शेयर (OFS) शामिल है।

कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों को जारी करने से मिली राशि का इस्तेमाल उधार जुटाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और अधिग्रहण को फाइनेंस करने के लिए किया जाएगा।

यह मौजूदा महीने में लॉन्च होने वाला 5वां आईपीओ है। इससे पहले अगस्त में SBFC फाइनेंस, कॉनकॉर्ड बायोटेक, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के आईपीओ आ चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।