वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों (Silver Price) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हाजिर भाव पहली बार 90 डॉलर के अहम लेवल के पार निकल गया। रॉयटर्स के मुताबिक, चांदी के हाजिर भाव ने 4.6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 90.95 डॉलर प्रति औंस का स्तर छुआ है। दरअसल अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं।
