Gold Rate Today: 14 जनवरी को मकर संक्रांति की सुबह देश में सोने की कीमत और भी तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड बढ़कर 142690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 142540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,586.49 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। वह यह भी कह चुके हैं कि वह ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद उसके खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी सोने-चांदी में तेजी की एक वजह है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। ट्रंप और पॉवेल के बीच बढ़ते झगड़े से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई है। फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।
सोने की ही तरह चांदी में भी तेजी है। 14 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 275100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 85.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।