Get App

Silver Price: वैश्विक बाजारों में चांदी का नया रिकॉर्ड, पहली बार 90 डॉलर प्रति औंस के पार; MCX पर 5% तक उछला भाव

Silver Price: वैश्विक बाजार में चांदी इस साल अब तक 28 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। घरेलू बाजार में इसने 2026 में अब तक 13.4 प्रतिशत की बढ़त देखी है। श्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4627.95 डॉलर प्रति औंस हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 3:02 PM
Silver Price: वैश्विक बाजारों में चांदी का नया रिकॉर्ड, पहली बार 90 डॉलर प्रति औंस के पार; MCX पर 5% तक उछला भाव
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है।

वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों (Silver Price) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हाजिर भाव पहली बार 90 डॉलर के अहम लेवल के पार निकल गया। रॉयटर्स के मुताबिक, चांदी के हाजिर भाव ने 4.6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 90.95 डॉलर प्रति औंस का स्तर छुआ है। दरअसल अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं।

वैश्विक बाजार में चांदी इस साल अब तक 28 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। अमेरिका में खुदरा महंगाई दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत और मासिक आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़ी। भूराजनीतिक तनाव की बात करें तो ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं फिर से बढ़ी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। वह यह भी कह चुके हैं कि वह ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद उसके खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं।

इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया।

घरेलू बाजार में चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें