Get App

PPF for Children: रोज ₹166 बचाकर बच्चे को बनाएं करोड़पति! सरकारी PPF स्कीम का यह कैलकुलेशन कर देगा हैरान

PPF for Children: कोई भी माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकते हैं। जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो इस खाते का स्टेटस 'मेजर' में बदल दिया जाता है। पीपीएफ में फिलहाल 7.1% की सालाना ब्याज दर मिल रही है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 1:58 PM
PPF for Children: रोज ₹166 बचाकर बच्चे को बनाएं करोड़पति! सरकारी PPF स्कीम का यह कैलकुलेशन कर देगा हैरान
हर महीने ₹5000 निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से 60 की उम्र तक वह करोड़ों का मालिक बन जाएगा

Public Provident Fund Calculator: बच्चों के सुरक्षित और अमीर भविष्य के लिए लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग करना हर माता-पिता का सपना होता है। इस मामले में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आज भी देश की सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित सरकारी बचत योजनाओं में से एक है। जोखिम न होने और गारंटीड रिटर्न मिलने की वजह से इसके जरिए बच्चों की उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई, शादी या उनके लिए एक बड़ा वेल्थ फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।

कोई भी माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकते हैं। जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो इस खाते का स्टेटस 'मेजर' में बदल दिया जाता है। आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि अगर आप अपने बच्चे के लिए हर महीने ₹5000 निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से 60 की उम्र तक वह कितने करोड़ का मालिक बन जाएगा।

उम्र का खेल: जितनी जल्दी शुरुआत, उतना बड़ा फंड

पीपीएफ में फिलहाल 7.1% की सालाना ब्याज दर मिल रही है। आप अपने बच्चे की किस उम्र में यह निवेश शुरू करते हैं, इसका उसके 60 साल (रिटायरमेंट) की उम्र में मिलने वाले कुल फंड पर बहुत बड़ा असर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें