स्टॉक मार्केट में आई गिरावट ने निवेशकों को डरा दिया है। ऐसे में निवेश के लिए पैसे होने के बावजूद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कहां निवेश करना ठीक रहेगा। कुछ इनवेस्टर्स को लगता है कि सिप में निवेश करने पर उन्हें ज्यादा रिटर्न मिलेगा। कुछ इनवेस्टर्स मौजूदा माहौल में एकमुश्त इनवेस्ट करने में ज्यादा फायदा देख रहे हैं। दरअसल, बीते पांच महीने से जारी गिरावट ने स्टॉक मार्केट्स की हवा निकाल दी है। इस साल की शुरुआत से Nifty करीब 3 फीसदी लुढ़क चुका है, जबकि निफ्टी मिडकैप 150 सूचकांक 10 फीसदी से ज्यादा टूटा है। Nifty Smallcap 250 इंडेक्स 16 फीसदी से ज्यादा क्रैश हुआ है।
